जबलपुर। आर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में डीबीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत कर्मचारी हेमंत रजक का एचडीएफसी बैंक सिविल लाइन में एकाउंट है। हेमन्त का मोबाइल फोन हैक करके साइबर ठगों ने एकाउंट से 1 लाख 91 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल फोन पर रुपए निकालने का मैसेज आने पर हेमन्त हतप्रभ रह गए, उन्होने खमरिया थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मटामर खमरिया निवासी हेमन्त रजक को सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा एकाउंट है। एक सप्ताह पहले हेमन्त के मोबाइल पर 50 रूपये व 96 हजार रूपये निकलने का मैसेज आया जबकि उक्त राशि उसने नहीं निकाली थी, खाता चैक करने पर उसके खाते से दिनंाक 11 जुलाई को भी भी 95 हजार रूपये ट्रांसफर हुये हैं। हेमन्त ने बैंक जाकर खाते की एंट्री कराई तो पता चला कि उसके मोबाइल को हैक कर 3 बार में रिजवान नाम के व्यक्ति के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता में उसके मोबाइल के क्रेड एप से ट्रांसफर कर ली है। हेमन्त के खाते से आनलाईन ठगी कर कुल 1 लाख 91 हजार 50 रूपये उसके खाते से ट्रांसफर कर लिये गये। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur