जबलपुर। रेलवे द्वारा संचालित गाड़ी संख्या 04191/04192 ग्वालियर-रीवा-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अधिसूचित किया गया था। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचलनीय कारणों के चलते इस स्पेशल ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है।
प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाडिय़ां
1- गाड़ी संख्या 04191 ग्वालियर-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन ग्वालियर से 05 अगस्त 2026 से 25 नवम्बर 2026 तक निरस्त रहेगी।
2- गाड़ी संख्या 04192 रीवा-ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से 05 अगस्त 2026 से 25 नवम्बर 2026 तक निरस्त रहेगी।
