khabar abhi tak

जबलपुर मंडल के 24 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में माह जुलाई-2026 के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कुल 24 रेल कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार, 31 जुलाई को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रदान करते हुए उनके द्वारा भारतीय रेल को दी गई समर्पित एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

माह जुलाई-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में अयोध्या प्रसाद चढार, मदन सिंह धुर्वे, देवव्रत सरकार, प्रमेंद्र कुमार शर्मा, बिनोद कुमार प्रसाद, रविशंकर चौबे तथा सुरेश कुमार रजक सहित कुल 24 रेल कर्मचारी सम्मिलित रहे। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेल प्रशासन की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई प्रदान की गई।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान नियमानुसार एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों का सहयोग रहा। जबलपुर मंडल रेल प्रशासन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए भारतीय रेल के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार प्रकट किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak