khabar abhi tak

मजदूरों से भरा मालवाहक पलटा, 23 घायल

 


जबलपुर।
सिहोरा के आलासूर मोड़ पर गुरुवार एक मजदूरों से भरा एक मालवाहक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। दुर्घटना में 23 मजदूर घायल हो गए। वाहन में करीब 40 मजदूर सवार थे। मौके से चालक फरार बताया गया है।

सिहोरा पुलिस ने बताया कि धान की रोपाई के काम के लिए मजदूरों को ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते में ओवरटेक करने के दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया था और पल भर में मालवाहक सड़क किनारे से होते हए खेत में पलट गया था। सूचना मिलने पर सिहोरा पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज देकर घर भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak