जबलपुर। रांझी क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा लल्लीबाई केवट आज एसपी आफिस पहुंची और अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत की है। उन्होने आरोप लगाया है कि बेटी-दामाद व उनके एक साथी ने 22 लाख रुपए व जेवर हड़प लिए। यहां तक कि उन्हे फर्जी लॉकर की चाबी थमाते हुए कहा कि आपके जेवर सुरक्षित है। बैंक पहुंचने पर पता चला कि उसके नाम से कोई लॉकर ही नहीं है।
पुलिस अधिकारियों को शिकायत देते हुए लल्लीबाई केवट उम्र 75 वर्ष ने आरोप लगाया कि बेटी राजकुमारी केवट, दामाद चंद्रभान केवट तथा उनके एक परिचित द्वारा धोखे से उनकी एफडी, पेंशन की राशि और जेवरात अपने कब्जे में कर लिए। महिला ने पुलिस को वह चाबी भी दिखाई, जिसे बेटी-दामाद ने बैंक लॉकर की चाबी बताकर एक साल पहले उनके गले में पहनवा दिया था। जब वह यूनियन बैंक पहुंचीं तो बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया कि उनके नाम से कोई लॉकर मौजूद ही नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Tags
jabalpur