khabar abhi tak

संदिग्ध हालात में नाला में मिली युवक की लाश, परिजनों ने कहा, हादसा नहीं हत्या की गई है

जबलपुर। बरगी रोड स्थित ग्राम पद्दीकोना घंसौर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने पर्वतलाल बरकड़े की लाश नाला में उतराते देखी। पर्वत लाल की लाश मिलने की खबर पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। वही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
                                पुलिस के अनुसार बरगी से लगे ग्राम पद्दीकोना में रहने वाला पर्वतलाल बरकड़े उम्र 40 वर्ष आज सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला, पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग गांव के लोगों ने पर्वतलाल को मृत हालत में नाला में उतराते हुए देखा। पर्वतलाल की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए। इस बीच परिजन भी पहुंच गए, जिन्होने पर्वतलाल को देखा तो फूट-फूटकर रोए। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने कहा कि वह रोज की तरह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि पर्वतलाल की मौत हादसा नहीं  हत्या है, किसी ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को नाला में फेंक दिया है, जिससे आत्महत्या का मामला लगे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस का कहना है कि पर्वत लाल की हत्या की गई है या फिर हादसा है, पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak