जबलपुर। उखरी पुलिस चौकी के सामने स्थित पारस टेंट सप्लाईअर्स के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी,जिससे आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और तुरंत 4 से 5 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग पर लगातार पानी की बौछारें करते हुए काबू पाने का पूरा प्रयास शुरू कर दिया। इस खतरनाक अग्निकांड में अभी तक आग लगने के असली कारणों का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं।
