बताया गया है कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी मतदान की शिकायतों को लेकर अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया था। इस बीच तत्कालीन मुख्य चुनाव अधिकारी जीएस ठाकुर ने चुनाव रद्द करते हुए चुनाव अधिकारी के पद से इस्तीफा भी दे दिया। मामला मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के पदेन अध्यक्ष एवं महाधिवक्ता प्रशांत सिंह तक पहुंचा। इसके बाद स्टेट बार काउंसिल की आपात बैठक हुई, जिसमें चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। स्टेट बार काउंसिल के सचिव आशीष आनंद के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ के संचालन और चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सात सदस्यीय तदर्थ समिति बनाई गई है। जिसमें प्रहलाद चौधर संयोजक, राजकुमार दुबे सह-संयोजक, संपूर्ण तिवारी सदस्य, सुनील चौबे सदस्य, अभय सिंह ठाकुर सदस्य, प्रवीण चतुर्वेदी सदस्य, अरविंद कुमार चौधरी सदस्य, दिनेश उपाध्याय को चुनाव चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि 15 दिनों के भीतर निष्पक्ष, पारदर्शी और विवाद-मुक्त चुनाव संपन्न कराए जाएं। अबजिला बार के अधिवक्ताओं की निगाहें अब आगामी चुनाव प्रक्रिया पर टिकी हैं।