जबलपुर। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के क्षेत्रीय बैठक,सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि फेडरेशन संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, नियमित कर्मचारियों, कंपनी केडर कार्मिकों और पेंशनर्स साथियों की समस्यायों के समाधान हेतु हर स्तर पर एकजुट होकर सकारात्मक प्रयास और कार्य लगातार कर रहा है और भविष्य में भी करेगा। कैशलैस बीमा, फ्रिंज बेनीफिट, वेतन विसंगति, सेवा आयु एक समान,आदि अनेक विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बिजली सेक्टर में लम्बे समय के बाद नवीन ओएस में 51000 हजार से अधिक नियमित पदों का सृजन कर भर्ती हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, जो कि बिजली सेक्टर की सभी कंपनियों के लिए नया जीवन दान है,अर्थात पुनर्जीवन है। इसी तरह 20 बर्षो बाद नये फ्रिंज बेनी फिट स्वीकृत हुए। फेडरेशन के महामंत्री ने इस हेतु मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और सभी प्रबंध निर्देशक को आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया है कि इन नई भर्तियों में सभी संविदा कर्मियों को बिना शर्त नियमित किया जाए। संविदा नीति 2023 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में लागू कर दी गई है उसी तरह सभी कंपनियों में लागू की जाएं। बिजली कंपनियों में 15 वर्षों से कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को 50 का आरक्षण दिया जाएं। भर्ती के पूर्व 2012 के पूर्व के अनुकंपा आश्रितों को बिना शर्त नियमित नियुक्ति प्रदान की जाए।राकेश डी पी पाठक ने कहा कि बेहतरीन कैसलेश बीमा योजना पुनः प्रारंभ कर दी गई है जो भी पहले शामिल नहीं हो पाए हैं वे सभी आवश्यक रूप से अब इसमें शामिल हों।
फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव पंडित उमाशंकर दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर अखाड़ा परिषद द्वारा महंत की उपाधि प्रदान किए जाने पर किया। इस अवसर पर एस के शर्मा, सतीश गुप्ता, केदारनाथ ब्रिजपुरिया, विजय डेंगरे, रंजीत सेन, आर के परोहा, अभिनव कृष्ण त्रिपाठी, मोहित पटेल, मनोज पाठक, दयाशंकर द्विवेदी, दिलीप पाठक,हामिद खान, एसएम मिश्रा, सीएस पालीवाल, दिनेश केसरवानी, एसके दुबे, दिलीप सोनी, प्रफुल्ल सोनी, विजय उसरेठे, केदार सिंह बघेल, रुपलाल साहू ने अतिथियों का स्वागत किया।
