सागर। सागर के महाराजपुर क्षेत्र में किसान कुंजन यादव की हत्या कर लाश को घसीटते हुए कुएं में फेंक दिया गया। आज सुबह परिजन व गांव के लोग तलाश करते हुए पहुंचे तो देखा कि कुुंजन यादव की लाश कुएं में उतरा रही है। वहीं घसीटने के निशान मिले है। मौके पर पहुंची को पूछताछ में परिजनों ने आरोप लगाया है कि रास्ते से निकलने के बाद पर पड़ोसियों ने हत्या की है। पुलिस ने लाश निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस को पूछताछ में बेटे मयंक यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता कुंजन यादव उम्र 40 वर्ष बीती रात ट्रैक्टर ड्राइवर कमलेश को खाना देने मोटर साइकल से खेत गए, जहां पर मदन ठाकुर और उसके दामाद से रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया, इस बीच दोनों ने मिलकार पिता कुंजन यादव पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को खेत से घसीट कर प्रहलाद सिंह राजपूत मुहली के खेत में बने कुएं में डाल दिया। पुलिस को यह भी बताया कि पिता जब रात को खेत में ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर के पास तक नहीं पहुंचे तो रात 2 बजे ड्राइवर कमलेश घर पहुंचा। उसने कहा कि खाना नहीं आया है। इसके बाद वह ड्राइवर कमलेश और गांव के हाकम सिंह तीनों पिता को ढूंढने के लिए खेत गए और सभी जगह तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज तड़के चार बजे कुंजन यादव की मोटर साइकल देवीजी के चबूतरा के यहां पड़ी मिली। सुबह करीब 8 बजे फिर तलाशी ली तो प्रहलाद राजपूत के 20 फीट गहरे कुएं में पिता की लाश मिली। पड़ोसी खेत वालों पर लगाया हत्या का आरोप-
मृतक के बेटे मयंक ने आरोप लगाया कि उनके मेड़ पड़ोसी मदन गौड़ और उनके एक रिश्तेदार ने मिलकर मेरे पिता की हत्या की है। उन्होंने बताया कि मदन गौड़ का खेत उनके खेत से लगा हुआ है और 8 दिन पहले खेत की बखरनी करने आए थे। तब रास्ते से निकलने की बात पर दोनों ने विवाद किया था। खेत में पत्थर फेंके थे। उनके रिश्तेदार ने देख लेने की धमकी दी थी।