khabar abhi tak

जबलपुर में सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी को दूसरे लड़के साथ घूमते देख भड़का पति, बीच सड़क पर बाल पकड़कर पीटा,

 

जबलपुर। गोराबाजार के बिलहरी क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बीच सड़क पर पति ने पत्नी के बाल पकड़कर घसीटते हुए पीटना शुरु कर दिया। ये नजारा देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। 

                           बताया गया है कि आज दोपहर दो बजे के लगभग एक युवक आटो का पीछा करते हुए बिलहरी पहुंच गया, बिलहरी में आटो रुकवाकर महिला को उतारकर गाली गलौज करने लगा, देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने महिला को बीच सड़क पर बाल पकड़कर पीटना शुरु कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच.बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक महिला को बचाने के लिए आगे आया तो उसके साथ भी विवाद हो गया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दूसरे युवक के साथ घूमते देख भड़का पति-

चर्चाओं के दौरान यह बात सामने आई है कि महिला किसी अन्य युवक के साथ आटो में घूम रही थी, इस बात की खबर मिलते ही पति ने पत्नी का पीछा शुरु कर दिया। बिलहरी के पास पति ने आटो को रुकवाकर देखा कि युवक के साथ उसकी पत्नी बैठी है, फिर क्या था, पति ने जमकर पिटाई कर दी। इस बीच कुछ लोग इस नजारे का वीडियो तक बनाने में जुट गए थे। घटना की सूचना मिलने पर गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार जब तक टीम मौके पर पहुंचीए पति.पत्नी वहां से जा चुके थे। पूछताछ के दौरान किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस का कहना है कि यदि मामले में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak