जबलपुर। इस हफ्ते अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक लगातार तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) बंद रहेंगे। परेशानी से बचने के लिए छुट्टियों की लिस्ट देखें।
जून 2026 का आखिरी सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप इस हफ्ते बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 26 जून से 28 जून के बीच लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
एक नजर में छुट्टियां
तारीख दिन कारण
26 जून 2026 शुक्रवार मुहर्रम
27 जून 2026 शनिवार चौथा शनिवार
28 जून 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश