कर्मचारियों से सीधा संवाद कर परखी विभागीय हकीकत
जबलपुर। लोक निर्माण विभाग जबलपुर परिक्षेत्र के नए मुख्य अभियंता आनन्द प्रकाश राणे और जबलपुर मंडल के अधीक्षण यंत्री बी एल भलावी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व मुख्य अभियंता आर एल वर्मा का भोपाल प्रमुख अभियंता पद पर स्थानांतरण होने के बाद से अधीक्षण यंत्री डीके सारीवान अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी देख रहे थे। पदभार ग्रहण करते ही मुख्य अभियंता राणे ने सभी कर्मचारियों की सीट पर जाकर उनसे मुलाकात की और विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर भवन अधीक्षण यंत्री शिवेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी मनीष ठाकुर, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जीपी द्विवेदी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, राजा राम डेहरिया, नितिन सेलेट, संजय मजूमदार, अनुराग गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रोशन पासी, अरविंद शाहू और अरविंद बनखेड़े ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
नए मुखिया ने संभाली लोक निर्माण की कमान
लोक निर्माण विभाग में नए अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। मुख्य अभियंता ने कार्यभार संभालते ही जमीनी स्तर पर फीडबैक लेना शुरू कर दिया है, जिससे लंबित विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। सभी कर्मचारियों ने नए अधिकारियों का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है।
