khabar abhi tak

बरगी में शराब दुकान पर विवाद, स्कोर्पियो से आए बदमाशों ने सेल्समैन पर किया फायर


जबलपुर
।  बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहजपुरी शराब दुकान में मुफ्त शराब और पैकारी देने से मना करने पर एक सेल्समैन के साथ बेरहमी से मारपीट और पिस्टल से फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लेवर हाट बरगी नगर चौकी निवासी 22 वर्षीय सेल्समैन राजू यादव मंगलवार रात करीब 8 बजे दुकान पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान मनकेड़ी निवासी बबलू झारिया वहां पहुंचा और मुफ्त शराब की मांग करने लगा। मैनेजर के आदेश का हवाला देकर मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद बबलू ने फोन पर अपने साथियों पवन देवक और निक्की महरोलिया से राजू की बात कराई, जिन्होंने धमकी दी और कुछ ही देर में सफेद स्कॉर्पियो से दुकान पहुंच गए।

​मुफ्त शराब न देने पर सेल्समैन को पीछे ले जाकर पीटा

​गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने सेल्समैन राजू यादव को घेर लिया। निक्की महरोलिया ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बबलू, पवन और निक्की उसे जबरन खींचकर शराब दुकान के पीछे सुनसान इलाके में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-मुक्कों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया, जिससे राजू के दाहिने पैर और कंधे में गंभीर चोटें आईं।

​जान बचाने भागे पीड़ित पर आरोपी ने चलाई पिस्टल से गोली

​मारपीट के दौरान ही आरोपी पवन देवक ने अचानक अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। खुद को घिरता देख राजू किसी तरह निक्की और बबलू के चंगुल से छूटा और अंधेरे की तरफ भागने लगा। इसी बीच पवन देवक ने पिस्टल लोड की और भागते हुए राजू पर सीधे फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली राजू को नहीं लगी और वह अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। बरगी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 296, 115(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak