khabar abhi tak

दोस्ती की आड़ में शोषण का खेल



महिला से दुष्कर्म के बाद बदनाम करने की मिली धमकी

जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र में एक महिला को दोस्ती का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित 26 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां है। उसने हिम्मत जुटाकर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 5 साल पहले वह एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जहाँ सुकेश झारिया नाम के युवक ने उसे देखा था। इसके बाद सुकेश ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे बातचीत करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आरोपी ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और 20 अप्रैल 2025 को उसे मिलने के बहाने एक स्थान पर बुलाया, जहाँ उसने महिला के साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी सुकेश उसे फिर से मिलने के लिए मजबूर करने लगा। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसके पति, सास, ससुर और गांव की पंचायत को बुलाकर उसे पूरे समाज में बदनाम कर देगा। इस प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak