khabar abhi tak

हंसिया से गर्दन काटकर आशा कार्यकर्ता की हत्या, आरोपी ने भी जहर खाकर की आत्महत्या, दोनों के शव कमरे में मिले

पन्ना। पन्ना के पवई में आज दोपहर सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है।  सुरेन्द्र उर्फ सीताराम तिवारी ने आशा कार्यकर्ता रजनी की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद स्वयं जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में मिलने से हड़कम्प मच गया, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। 
                                  पुलिस के अनुसार पवई में किराए के मकान में रहने वाली रजनी उम्र 37 वर्ष की गांव में आशा कार्यकर्ता के रुप में कार्यरत रही। जिसकी गांव के ही सुरेन्द्र उर्फ  सीताराम तिवारी से जान पहचान थी, जिसके चलते सुरेन्द्र का रजनी के घर आए दिन आना होता था।  आज सुरेन्द्र दोपहर दो बजे के लगभग रजनी के घर आया, उस वक्त तक रजनी की 17 वर्षीय बेटी भी घर पर थी। सुरेन्द्र को बेटीको कमरे से बाहर निकाला और रजनी को पकड़कर दरवाजा बंद कर लिया। दोनों के बीच बंद करने में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सुरेन्द्र ने हंसिया निकालकर रजनी पर कई वार किए, जिससे रजनी के सिर, हाथ, पैर, सीने व गर्दन में गंभीर चोटें आई और उनकी मौत हो गई। वहीं सुरेन्द्र ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मां की आवाज सुनकर बेटी चीख पड़ी, शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर रजनी शुक्ला और सुरेंद्र उर्फ सीताराम तिवारी के शव मिले। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस का कहना है कि सुरेन्द्र उर्फ सीताराम तिवारी ने रजनी की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली है, मामले की जांच में मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak