khabar abhi tak

ट्रेन से गिरते लुढ़कर झाड़ियों में पहुंच गया अज्ञात, मौत



जबलपुर।
गोसलपुर और देवरी रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रेक के किनारे लगी झाड़ियों के बीच मंगलवार को एक अज्ञात पुरूष का क्षति-विक्षत शव मिला। शव के पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया है।

पनागर पुलिस ने बताया कि ब्हौराबाग निवासी दिनेश काछी ने रेल्वे स्टेशन प्रबंधक देवरी की ओर से लिखित सूचना दी। सूचना में लेख है कि अप ट्रेक गोसलपुर से देवरी के बीच झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35-40 वर्ष का शव पड़ा है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में बताया कि अज्ञात के ट्रेन से गिरने से आई चोटें होने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात चलती ट्रेन से गिरा होगा, जो रेलवे लाइन के किनारे लुढ़कते हुए झाड़ियों में पहुंच गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak