khabar abhi tak

एमपी में अगले 24 घंटे मौसम बिगाड़ेगा खेल, 35 जिलों में जमकर होगी तूफानी बारिश

भोपाल. मध्य प्रदेश में गुरूवार 11 जून को मौसम का मिजाज काफी उग्र नजर आएगा. मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. विभाग ने कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विभाग के अनुसार 11 जून की सुबह 8:30 बजे से 12 जून की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

35 जिलों के लिए आईएमडी ने किया अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उनमें रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, सीहोर और पांडुर्णा शामिल हैं. इन जिलों में कहीं-कहीं 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं. इसके प्रभाव से दोपहर और शाम के समय बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं, जिससे गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है. आगामी दिनों में मानसून की प्रगति के साथ ऐसी गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

किसानों को जारी की गई सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें. वहीं तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak