khabar abhi tak

स्वामी शिवेन्द्रानंद कर रहे थे ' गांजे की खेती '!, ललपुर आश्रम में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे


जबलपुर।
गौरीघाट स्थित ललपुर में स्वामी शिवेन्द्रानंद रंगनाथन आश्रम में गांजे की खेती की जा रही थी। आश्रम में गांजे के पौधे लगे हुए थे। पुलिस ने आश्रम में छापा मारकर गांजे के पौधे जब्त किए। पुलिस को संभावना है कि पवित्र क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद हो सकता है कि यहां के अन्य आश्रम या अन्य स्थानों पर भी गांजे को उगाया जा रहा होगा। 

नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एमडी नागोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्वामी शिवेन्द्रानंद रंगनाथन निवासी नर्मदा पम्प हाउस ग्राम ललपुर का अपने आश्रम/निवास स्थान पर अवैध रूप से गांजा के पौधे लगाये हुये है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। स्वामी रंगनाथन के आश्रम निवास नर्मदा पंपहाउस ललपुर में नाम पता पूछने पर अपना नाम स्वामी शिवेन्द्रानंद रंगनाथन बताया। आरोपी को सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर आश्रम परिसर में गांजे के 4 नग छोटे बडे पौधे गमले मे लगे मिले। पौधों को मिट्टी से अलग कर तौल करने पर 778 ग्राम वजनी गांजे का पौधे होना पाये गये, जिसे जप्त करते हुये धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak