khabar abhi tak

जबलपुर में अधिवक्ता के घर में आयोजित शादी समारोह में चोरी, रुपयों से भरा बैग लेकर भागा चोर

 

जबलपुर। बेलबाग थानान्तर्गत ब्यौहारबाग में रहने वाले अधिवक्ता महेन्द्र पटैरिया के घर से अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग चोरी कर भाग निकला। वारदात उस वक्त हुई है जब उनके घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था। रुपयों से भरा बैग चोरी होने से घर में हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                  पुलिस के अनुसार ब्यौहारबाग निवासी अधिवक्ता महेन्द्र पटैरिया के घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, मेहमानों की आवाजाही लगी रही, घर में काफी भीड़भाड़ का माहौल रहा। आंगन में शादी कार्यक्रम के खर्च के लिए घर के आंगन में 85 हजार रुपए से भरा बैग रखा था। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात तत्व ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। महेन्द्र पटैरिया ने अपने घर में काम करने वाले युवक मुकेश रजक को बैग लाने के लिए कहा, जब वह बैग लेने गया तो नहीं मिला। पहले तो उसने आसपास तलाश की, परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। बैग चोरी होने की खबर परिजनों सहित अन्य रिश्तेदारों को लगी तो हड़कम्प मच गया। सभी लोग एक दूसरे से बैग के संबंध में पूछताछ करते रहे, जब कोई जानकारी नहीं मिली तो थाना पहुंचकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात तत्व के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak