khabar abhi tak

कुंअरपुर का ' शराब किंग ' पकड़ाया, चादर के नीचे ढांक कर रखा था 56 हजार की शराब, देखें वीडियो



जबलपुर।
पाटन के कुंअरपुर गांव में एक शराबकिंग को पुलिस ने पकड़ा है। यह युवक अपने घर के आंगन से अवैध रूप से शराब बेचा करता था। पुलिस ने छापा मारकर बाड़े में पन्नी और चादर के नीचे रखी 794 पाव देशी अवैध शराब जब्त की।

पाटन थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुंवरपुर निवासी संजय उर्फ संजू लड़िया अपने घर के पीछे गैरिज के गेट के पास खुले बाडे में चादर एवं पन्नी में ढक्कर भारी मात्रा में शराब बेचने की फिराक में रखा है। सूचना पर मुखबिर के बताये  स्थान पर दबिश दी गई। ग्राम कुवंरपुर संजय लड़िया घर के पीछे एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर अपना नाम संजय उर्फ संजू लड़िया बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में कार्टून के उपर से चादर हटाकर चौक करने पर 16 कार्टून में कुल 794 पाव देशी शराब कीमती लगभग 56 हजार रूपये की रखी मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak