khabar abhi tak

जीआरपी की बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर पुलिस गिरफ्त में, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद

जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने एक शातिर वाहन चोर को पकडऩे में सफलता हासिल की है। रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमती भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी के मार्गदर्शन में जीआरपी चौकी सतना पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल लूटने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल रेलवे कॉलोनी से बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। 

जीआरपी के मुताबिकफरियादी आकाश चौधरी निवासी बगहा ने मालगोदाम ऑफिस के सामने से अपनी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, काले रंग की, रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 19 जेडडी 4967) को एक अज्ञात लड़के द्वारा जबरदस्ती छीनकर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर चौकी सतना में अपराध क्रमांक 097/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी द्वारा गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी सतना से घेराबंदी कर शातिर आरोपी मनीष मिश्रा पिता राम मूर्ति मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चौधरी थाना सिंहपुर जिला सतना को दबोचा और उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल (कीमती करीब 1,10,000 रुपये) बरामद की। गिरफ्तार आरोपी मनीष मिश्रा एक शातिर और आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इस त्वरित और शानदार कार्यवाही में चौकी प्रभारी जीआरपी सतना उपनिरीक्षक राजेश राज के कुशल नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दयाचंद तिवारी की सक्रिय भूमिका व आरक्षक गौरव सिंह आरक्षक प्रशांत यादव द्वारा सटीक सूचना संकलन एवं धरपकड़ में उल्लेखनीय एवं सराहनीय योगदान रहा है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak