khabar abhi tak

' इमरती ' के अतिक्रमण का सफाया, तालाब हो गया अतिक्रमण मुक्त


जबलपुर।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और ऐतिहासिक जल धरोहरों को संरक्षित करने के लिए नगर निगम निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार सकारात्मक कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडा की मढिया से लेकर इमरती तालाब तक के पूरे मार्ग और परिक्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

​निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार चलाई जा रही इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना और जल स्रोतों के आसपास फैले अवैध कब्जों को हटाना है। ​नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान छोटे व्यवसायियों के रोजगार का भी ध्यान रखा गया है, उन्हें ​कछपुरा हॉकर जोन में दुकानों को लगाने समझाइश दी गई।

​जल स्रोतों का संरक्षण सर्वोपरि

​निगमायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की है ताकि शहर को साफ, सुंदर और यातायात के लिहाज से सुरक्षित बनाया जा सके। कछपुरा हॉकर जोन में दुकानें शिफ्ट होने से क्षेत्र में एक व्यवस्थित बाजार का स्वरूप विकसित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak