जबलपुर। शहर और देहात में मोबाइल लूट की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे रोजाना कहीं न कहीं मोबाइल लूट के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार की रात भी पनागर में एक किसान का अज्ञात युवकों ने मोबाइल छीन लिया और भाग गए।
पनागर पुलिस ने बताया कि लीठी गांव के रहने वाले नरेन्द्र श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। मंगलवार की रात पनागर बाजार से अपने गांव जा रहा था। रात लगभग 8-30 बजे मझैली वायपास आरा मशीन के पास पहुचा, तभी पीछे से बाईक में 2 व्यक्ति उसकी गाड़ी के पास आये आये। वे खजरी खिरिया जाने का रास्ता पूछने लगे। उसने रास्ता बताया। तभी बाईक में पीछे बैठे व्यक्ति ने झपटा मार कर उसकी जेब से मोबाइल छीन लिया और वाहन सहित भाग गये।
