khabar abhi tak

रोज-रोज शराब पीकर पत्नी से मारपीट, पत्नी ने दी जान, पति पर एफआईआर


जबलपुर।
पाटन के गाड़ाघाट में रहने वाली एक महिला की आत्महत्या के बाद पुलिस ने सच्चाई सामने ला दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के पीछे प्रथम दृष्टया उसके पति की करतूत सामने आई है। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि महिला का पति रोज-रोज शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए प्रताड़ित करता था, जिससे तंग होकर महिला ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने आरोपी पति पर अपराध कायम कर लिया है।

एसडीओपी पाटन लोकेश कुमार डाबर ने बताया कि थाना गढ़ा की मेडिकल चौकी में 30 अप्रेल को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि राधा बर्मन निवासी ग्राम गाड़ाघाट की 27 अप्रेल को अज्ञात कारण से फासी लगाने से उपचार हेतु भर्ती कराई गयी थी। दौरान उपचार के उसकी मृत्यु हो गयी थी। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर घटनास्थल थाना क्षेत्र पाटन का होने से अग्रिम मर्ग जांच हेतु डायरी थाना पाटन स्थानांतरित की गई है। 

थाना पाटन में मर्ग डायरी अग्रिम जांच हेतु प्राप्त हुयी अवलोकन किया गया। दौरान मर्ग जांच मृतिका राधा बर्मन के मायके पक्ष के कथन लेख किये गये, जिनके कथनों में मृतिका के पति अखिलेश बर्मन द्वारा रोज-रोज शराब पीकर गाली-गलोज कर मारपीट करना, जिससे परेशान होकर राधा बर्मन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak