जबलपुर। सायबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब मोबाइल पर एपीके फाइल या कोई लिंक नहीं भेजा जा रहा है। पिछले दिनों कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें खाताधारी को पता नहीं चला और उसके बैंक खाते से पैसे कट गए। इस बात का उसे तब पता चला, जब उसने अपना खाता चैक किया। ऐसे ही दो मामले लार्डगंज थाने में दर्ज किए गए हैं, जिनमें खाताधारी के खाते से पांच लाख से अधिक की रकम कट गई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
लार्डगंज पुलिस के मुताबिक गढ़ाफाटक निवासी नितिन साह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जीसीएफ फैक्ट्री में जॉब करता है। उसका पंजाब नेशनल बैंक जवाहरगंज शाखा में खाता है। 31 मई की शाम 5 बजे उसने अपनी बेटी की सुकन्या योजना में भुगतान के लिये अपने एकाउण्ट को चेक किया। उसके अकाउण्ट में 33 हजार रूपये बचे थे, जबकि उसके अकाउण्ट मे ंपहले से लगभग 3 लाख 17 हजार रूपये थे। उसी समय उसने आनलाईन अपने मोबाइल से पासबुक चैक किया। 27 मई से 29 मई की बीच उसके अकाउण्ट से तीन बार में कुल 2 लाख 82 हजार रूपये कट गये।
इसी तरह लार्डगंज निवासी आनंद जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीडब्ल्युडी विभाग से रिटायर्ड है। उसका ईडीएफसी फर्स्ट बैंक करमेता में अकाउण्ट है। उसकी मां कला जायसवाल व उसका ज्वाइंट अकाउण्ट बैंक आफ इंडिया में खाता है। मां का यूके बैंक राईट टाउन शाखा में खाता है। उसकी पत्नी माया जायसवाल का यूको बैंक राईट टाउन में खाता है। मां कला जायसवाल का पेंशन अकाउण्ट खाता आशीर्वाद मार्केट में है। सभी बैंक के खातों में उसका मोबााइल नम्बर लिंक है। इसी नम्बर में सभी बैंक से मैसेज आते है।ं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल हैक कर 9 मई से 19 जून के बीच उसके एवं उसकी मां कला जायसवाल एवं पत्नी माया जायसवाल के बैंक खातों से 2 लाख 13 हजार 478 रूपये आनलाईन धोखाधड़ी कर किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिये हैं।
