जबलपुर। रांझी के मस्ताना चौक के पास दो बहनें रेखा और ललीता को डोसा खाना महंगा साबित हुआ। दोनों बहने जब डोसे का बिल देने गई तो उन्हें चिल्लर की जरूरत लगी। एक बहन जब स्कूटर से बैग निकालने गई तो उसकी डिक्की खुली हुई थी, जिसमें रखा बैग गायब था। बहनों ने इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रांझी पुलिस ने बताया कि यह मामला मानेगांव के चंद्रमोहन नगर में रहने वाली रेखा खन्ना और ललीता खन्ना के साथ घटित हुआ है। रेखा खन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेंट मेरी स्कूल में शिक्षक है। 8 जून को उसने एसबीआई एटीएम से 15 हजार रूपये निकाले थे। पहले से उसके हेंड बैग में 5 हजार रूपये थे। उसने अपने ब्राउन कलर के हेंड बैग में 20 हजार रूपये रखी थी। बैग में यूनियन, यूको बैंक एटीएम, ड्रायविंग लायसेंस, लेडिस सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, आजाद नगर पोस्ट आफिस की पास बुक रखी थीं। बैग उसने अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसक्यू 4614 की डिक्की में रखी थी। वह अपनी बहन ललीता खन्ना के साथ मस्ताना चौक डोसा सेंटर मे डोसा खाने के लिये चली गयी थी। डोसा के चेंज पैसे देने के लिये अपनी स्कूटी के पास आई। देखी डिक्की खुली थी, जिसमें रखा हेंड बैग नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
इसी तरह संजीवनी नगर में सुभाषनगर निवासी नीलेश चक्रवर्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मकान निर्माण ठेकेदारी का काम करता है। उसके द्वारा पटेल टेªडर्स के पीछे मडफैया में हेमंत राय के मकान का कार्य कराया जा रहा है। पिछले 20 दिन से काम बंद था। 25 मई को दोपहर लगभग 12 बजे संेटिंग खुलवाने के लिये एवं मकान निरीक्षण के लिये गया था। उस समय सब ठीक था। मकान में दरवाजा लगना था, जिसके लिये साफ-सफाई कराने के लिये 8 जून को दोपहर लगभग 2 बजे जाकर देखा। मकान के लाईट के पूरे सामान निकले थे। लाईट की तारें खिची हुयी थी।ं प्लम्बर का पूरा सामान टूटा फूटा था। कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर मकान के तार, प्लम्बरिंग का सामान चोरी कर ले गया।
