khabar abhi tak

जबलपुर के कुड़रिया में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की मौत, बिजली विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप

जबलपुर। एमपी के जबलपुर जिले के गौर चौकी अंतर्गत रानी अवंती बाई वार्ड क्रमांक 67 के कुड़रिया में मंगलवार को तेज आंधी से बिजली खंभे टूट कर गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से बुधवार की सुबह 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली कंपनी के अधिकारियों को लगातार सूचना दी जा रही थी। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते एक मासूम की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार 10 जून की सुबह ग्राम कुड़रिया गौर निवासी संदीप कनौजिया का सात वर्षीय बेटा श्लोक कनौजिया सुबह घर के पीछे खेत में शौच के लिए गया हुआ था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घर वालों ने जाकर देखा तो श्लोक बिजली तार के चपेट में आने से अचेत पड़ा हुआ था। तत्काल उसे परिजन लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां परिक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक कांग्रेस के राहुल रजक ने बताया कि इस पूरी घटना पीछे बिजली कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही मुख्य कारण है। बिजली के तार लटक रहे इस बात की सूचना उन्हें लगातार दी जा रही थी। लेकिन उन्होंने ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते मंगलवार की शाम बरसात और आंधी में तार टूट कर गिर गया और आज उनकी चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak