बताया गया है कि आईटीआई फीडर में खराबी आने पर सुधार कार्य के लिए आउटसोर्स लाइनमैन नमो उद्दे को भेजा गया था। इसी दौरान जोगी टिकरिया निवासी संतराम यादव भी पावर हाउस परिसर में पहुंच गया। जहां पर काम करते वक्त अचानक करंट फैल गई, जिसकी चपेट में आकर संतराम बुरी तरह झुलस गया। संतराम को देख पावर हाउस में कार्यरत अन्य कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई, आनन फानन बिजली बंद कर संतराम को तारों के बीच से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टों ने उसे मेडिकल कॉलेज, जबलपुर रेफर कर दिया। हादसे में उसके सिर में भी चोट आई है। अधिकारियों का कहना है कि लाइन सुधार के लिए अधिकृत कर्मचारी को भेजा गया था, लेकिन उसके साथ एक निजी व्यक्ति भी परिसर के अंदर चला गया। विभाग यह पता लगा रहा है कि संतराम यादव किसकी अनुमति से परिसर में पहुंचा और उसे प्रवेश कैसे मिला। विभाग न मामले की जांच शुरू कर दी है। लाइनमैन से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।