khabar abhi tak

एसपी आफिस में जन-सुनवाई के दौरान दो महिलाओं में हुआ टकराव, एक दूसरे के बाल पकड़कर घसीटा, नोंचा चेहरा, मची अफरातफरी,

 

जबलपुर। एसपी आफिस में आज जन सुनवाई के दौरान दो महिलाओं में किसी बात को लेकर टकराव हो गया, फिर क्या था दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरु कर दी। यहां तक कि बाल पकड़कर घसीटते हुए चेहरा नोंच डाला। अचानक महिलाओं के बीच हुए झगड़े को देख परिसर में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, इस बीच महिला पुलिस अधिकारी पहुंच गई और दोनों को अलग अलग कर शांत कराया। दोनों ही महिलाएं एक दूसरे पर आरोप लगाती नजर आई। 

                                आज मंगलवार को एसपी आफिस में चल रही जन सुनवाई में पीडि़त लोग अपनी अपनी फरियाद लेकर  अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान इस दौरान परिसर में मौजूद दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढऩे पर दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और जमकर मारपीट करने लगीं। महिलाओं के बीच हो रहे विवाद और शोर-शराबे को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और महिला पुलिस स्टाफ तुरंत पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कराया गया। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना देकर दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने भेजा गया। घटना के दौरान एसपी कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों का कहना है कि दोनों महिलाओं से सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि विवाद में शामिल महिलाओं में से एक यूट्यूबर बताई जा रही है, जिसका दूसरी महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak