जबलपुर। सिहोरा स्थित ग्राम तलाड़ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने संतोष उर्फ मिथुन कोल नामक युवक को घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते देखा। संतोष के फांसी लगाए जाने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तलाड़ निवासी संतोष उर्फ मिथुन कोल का गांव में किसी ने झगड़ा हो गया। झगड़ा होते देख भाई संदीप कोल पहुंच गया, जिसने बीच बचाव किया और संतोष को घर लेकर आ गया। रात 9 बजे के लगभग संतोष घर से बाहर निकला और भिलमा के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। संतोष को फांसी के फंदे पर लटकते देख परिजनों सहित गांव के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने संतोष को देखा तो स्तब्ध रह गए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव का पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं पुलिस को पूछताछ में झगड़ा होने की जानकारी लगी, जिसपर पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर संतोष कोल का किससे झगड़ा हुआ है।
Tags
jabalpur