जबलपुर। अधारताल के पेट्रोल पम्प के पास सोमवार रात लोडिंग ऑटो से एक मोटरसाइकल टकरा गई। ऑटो चालक ने आगबबूला होकर मोटरसाइकिल चालक से मारपीट करते हुए उसे चाकू मार दिया। घायल को पुलिस ने मेडिकल भेजा। वहीं, आरोपी ऑटो चालक फरार बताया है।
अधारताल पुलिस ने बताया कि मेडिक्ल कॉलेज में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को सागर कुशवाहा उर्फ शिवांशु, आनंद नगर ने बताया कि वह आनंद नगर बस स्टाफ के सामने गन्ना एवं नारियल का ठेला लगाता है। रात लगभग 10 बजे अपने दोस्त मयंक सिंह ठाकुर के साथ मोटर सायकल में पेट्रोल डलवाने अधारताल पेट्रोल पम्प गये थे। पेट्रोल डलवाने के बाद लौटने को हुये तभी सफेद रंग का छोटा हाथी लोडिंग वाहन से नितेश राय जो सब्जी लगाता है,
अपने साथी के साथ था। मेन रोड क्रासिंग में नितेश राय के आटो से टकरा गया। नितेश राय से बातचीत हो गयी थी। उसने नितेश राय को रूकने एवं बात करने के लिये कहा। पंचमठा मंदिर सामुदायिक भवन के पास गये। नितेश राय एवं नितेश का दोस्त उसके साथ गाली गलोज करते हुये झूमाझपटी करने लगे नितेश राय बोला कि तूने मेरी आटो में टक्कर मारकर नुकसान किया है। 2 हजार रूपये मांगने लगा। उसने नितेश राय को पैसा देने एवं गालियां देने से मना करने पर नितेश ने उसे पकड़ लिया और नितेश के साथी ने चाकू से हमलाकर कलाई में चोट पहुुचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये आटो से भाग गये।