khabar abhi tak

मानेगांव में डीजल की फेरी, राह चलते वाहनों को बेचा जा रहा था तेल


जबलपुर।
बरगी के मानेगांव वेयर हाउस के पास एक व्यक्ति डीजल की फेरी करते पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीजल भरी केन जब्त की। 

बरगी पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मानेगांव में वेयर हाउस के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल लिये ग्राहको को विक्रय करते पकड़ा गया है। पुलिस ने मानेगांव धाधरा रोड में वेयर हाउस के पास आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक के 6 डिब्बे 30-30 लीटर डीजल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल पटेल, मानेगांव बताया। पुलिस ने प्लास्टिक के डिब्बों में बरामद तेल की कीमत 18 हजार रूपये बताई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak