khabar abhi tak

जबलपुर से सिवनी जा रहे कांग्रेस विधायक के वाहन में लगी आग, एमएलए, ड्राइवर, गनमैन सुरक्षित

सिवनी. एमपी के सिवनी जिले के नेशनल हाईवे- 34 पर गुरुवार 4 जून की सुबह 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की स्कॉर्पियो गाड़ी गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक स्कूल की बाउंड्री से टकरा गई। विधायक जबलपुर से वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया.

बताया जाता है कि टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई। हालांकि, समय रहते विधायक, उनके गनमैन और ड्राइवर बाहर निकल आए, जिससे जनहानि नहीं हुई। हादसा बंजारी गांव के पास हुआ। विधायक जबलपुर से घूरवाड़ा गांव जा रहे थे। उनके साथ गनमैन राजू धुर्वे और ड्राइवर अनु भी थे।

तीनों को मामूली चोटें

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद वाहन के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ देर में उसमें आग लग गई। हालांकि, वाहन में सवार विधायक, गनमैन और ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही धूमा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak