khabar abhi tak

मध्य प्रदेश ऑलंपिक संघ ने तैयार किया राष्ट्रीय खेल विकास पर रोडमैप


जबलपुर।
मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ ने राष्ट्रीय खेलों और उनके विकास के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। यह रोडमैप संघ की वार्षिक बैठक में बनाई गई है। बैठक में मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और विधायक रमेश मेंदोला, उपाध्यक्ष ओम सोनी, सीए अखिलेश जैन एवं अनिल धूपर रहे। ​बैठक में विशेष रूप से मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष त्रय प्रदेश सरकार में खेल मंत्री विश्वास सारंग, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, तथा प्रदेश के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। 

​बैठक में महासचिव दिग्विजय सिंह ने पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की और संघ का विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड लेखा विवरण और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने स्वीकृति दी। बैठक में प्रीतपाल सिंह सलूजा, अमित देव, पप्पू यादव ओलंपियन, लोकबहादुर विश्वकर्मा, विवेक जैन, ओपी अवस्थी सम्मिलित हुए।

ये थे महत्वपूर्ण निर्णय 

- ​मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ अपने गौरवशाली इतिहास के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष को हीरक जयंती वर्ष के रूप में मनाएगा। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने इस अवसर पर देश भर में खेल अकादमियों और खेल विकास कार्यक्रमों को और गति देने की बात कही।

​- देश में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश के खेल दल की मजबूत भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर सहमति बनी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak