khabar abhi tak

घमापुर क्षेत्र में पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में मची भगदड़, घेराबंदी में पकड़े गए

जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत ओमकला मंदिर के पीछे जुआंडिय़ों में उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब पुलिस ने दबिश दी। भाग रहे 7 जुआंडिय़ों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक हड़कम्प मचा रहा। पुलिस ने सभी सात जुआंडिय़ों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बंदी बना लिया है। 

                               पुलिस के अनुसार ओमकला मंदिर के पीछे क्षेत्र में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित किया जा रहा है। यहां पर रात होते ही जुआंडिय़ों की आवाजाही शुरु हो जाती है। बीती देर रात भी युवक जुआं खेल रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान कुछ जुआंड़ी तो लोगों के घरों के अंदर तक घुस गए थे, जिससे लोगों में चीख पुकार मच गई, पुलिस ने उन्हे बाहर निकाला। घटना के बाद देर रात तक क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा। लोग घरों के बाहर तक निकल आए। पुलिस ने पकड़ गए युवक गुलाब रजक निवासी टेस्टिंग रोड घमापुर, सतीश स्वामी निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड, संतोष सिंह ठाकुर निवासी टेस्टिंग रोड, करण यादव निवासी ओमकला मंदिर के पास घमापुर, हरीश रैकवार निवासी पंचशील स्कूल के पास घमापुर, मिठ्ठू यादव निवासी चांदमारी टेस्टिंग रोड़, उमेश सराटकर निवासी  चांदमारी टेस्टिंग रोड़  घमापुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 16 हजार रुपए जब्त किए है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak