जबलपुर। सिहोरा के बैंक आए कंपनी के एजेंट के बैग से अज्ञात ने 70 हजार रूपए गायब कर दिए हैं। इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि खुड़ावल गांव के रहने वाले धर्मेद्र लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लगभग 5 माह पूर्व से इंदौर की कम्पनी रेडीएंट केश मैनजमेंट सर्विस में काम करता है। सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे वह अपने गेहू के 1 लाख 90 हजार रूपये आईडीबीआई बैंक सिहोरा से निकालकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गौरी तिराहा सिहोरा में जमा करने दोपहर लगभग पहुंचा। उसने अपने पिट्ठू बैग में गेहू के 1 लाख 20 हजार रूपये की एक गड्डी एवं 70 हजार
रूपये की दूसरी गड्डी बना रखी थी। वह अपनी कम्पनी का रूपया बैंक में जमा कर रहा था। रूपया जमा करने के बाद देखा कि उसके बैग की चैन खुली थी, जिसमें रखे 70 हजार रूपये की गड्डी गायब थी। कोई अज्ञात चोर उसके पिट्ठू बैग की चैन खोलकर उसके बैग से 70 हजार रूपये चोरी कर ले गया है।
