सीएम मोहन यादव अपने निवास से स्टेट हैंगर तक इसी इलेक्ट्रिक कार से पहुंचे। मुख्यमंत्री की नई कार का पंजीयन नंबर एमपी 02 VB 2047 है। नंबर प्लेट में मौजूद VB का मतलब विकसित भारत बताया गया है। वहीं 2047 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसके तहत वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशेष नंबर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।
कार की खासियत-
महिंद्रा एक्सीईवी 9ई एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी एक बार चार्ज करने पर रेंज करीब 500 किलोमीटर तक बताई जाती है। मुख्यमंत्री के काफिले में इसके शामिल होने को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पहले भी घटा चुके हैं काफिले की गाडिय़ां-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इससे पहले भी ईंधन बचाने के लिए अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। पहले काफिले में 13 वाहन चलते थे, जिसे घटाकर 7 कर दिया गया था। इसके बाद कई मंत्रियों और अधिकारियों ने भी कार-पूलिंग और कम वाहनों के उपयोग को अपनाया।