khabar abhi tak

परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर चोर घर से ले गए 42 तोला सोना, 4 किलो चांदी

सिवनी। केवलारी में रहने वाले अभय तिवारी के घर में देर रात घुसे चोरों ने परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद किया और 42 तोला सोना व 4 किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की खबर मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                               बताया गया है कि बिनेकी रोड स्थित छोटे रेलवे ब्रिज के पास रहने वाले अभय तिवारी के घर में चोर पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे, सबसे पहले चोरों ने एक कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों को बाहर से दरवाजा की कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी को खंगाला और उसमें से एक थैला निकाल लिया। इस थैले में लगभग 42 तोला सोना और करीब 4 किलोग्राम चांदी के जेवरात रखे हुए थे। जेवरातों से संबंधित बिल भी उसी थैले में थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। परिजनों के अनुसार, चोर जेवरातों से भरा थैला लेकर घर के पीछे स्थित बाड़ी में पहुंचे। वहां उन्होंने जेवरातों को डिब्बों से बाहर निकाला और फिर सभी कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने घर में रखा दही भी खाया। सुबह जब परिवार के सदस्यों ने बाहर आना चाहा तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद है। उन्होने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया और बाहर निकले। इसके बाद पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से जांच कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak