khabar abhi tak

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 14 लोगों की डूबने से मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के सोलापुर के पंढरपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप कुएं में गिर गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

यह दर्दनाक हादसा सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका में बड़ा हादसा हुआ है। म्हास्वड-पंढरपुर रोड पर तंदुलवाड़ी गांव के पास एक पिकअप कुएं में समा गई। इसमें कई श्रद्धालु सवार थे। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु पंढरपुर के रांजनी गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग भगवान सिद्धनाथ के दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में कई छोटे भी शामिल हैं। पुलिस, प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है. इस घटना में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

मृतकों में 4 महिला-4 बच्चे शामिल

हादसे पर मालशिरस के विधायक उत्तम जानकर ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिली है। हादसे में मरने वालों में 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। कहा कि दो लोगों को बचा लिया गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

लापरवाही की कोई हद नहीं

पांढरपुर में जहां हादसा हुआ वो कुआं सड़क के बिल्कुल बगल में था। कुएं के पास कोई दीवार नहीं थी। कोई सुरक्षा के उपाय नहीं थे। प्रशासन की इस लापरवाही की कोई हद नहीं रही और 14 लोगों की मौत हो गई। विधायक उत्तम ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। आपातकालीन सेवाएं भी वहां पहुंच चुकी हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak