khabar abhi tak

फालोअप : डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन को कोर्ट ने 3 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा, 1 लाख की रिश्वत लेते हुए हैं गिरफ्तार

 
जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सागर में सीबीआई की जबलपुर इकाई ने रेलवे के  डिप्टी सीई कंस्ट्र्रक्शन 2 नारायण सिंह बुंदेला को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडऩे के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी रेल इंजीनियर को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया और 3 दिन की रिमांड मांगी. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंदेला को तीन दिन की सीबीआई की कस्टडी में देने की मंजूरी प्रदान की.

उल्लेखनीय है कि जबलपुर सीबीआई की टीम एक ठेकेदार की शिकायत पर सागर पहुंची थी, जहां 4 जून की रात को उप मुख्य अभियंता (निर्माण) 2, नारायण सिंह बुंदेला, जिनकी पदस्थापना भोपाल में है और उनके कार्य क्षेत्र में कटनी-बीना आदि का इंजीनियरिंग कार्य आता है. वर्तमान में सागर में निर्माण विभाग कई कार्य करा रहा है.

 उक्त अधिकारी के खिलाफ एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद रेलवे में जमा अपनी सिक्योरिटी मनी वापस मांगी थी। इस प्रक्रिया के लिए सेक्शन इंजीनियर बुंदेला ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई वरिष्ठ इंजीनियर पर निगरानी रख रही थी। उसने रिश्वत की राशि लेने के लिए ठेकेदार को गुरुवार रात सागर के पैराडाइज होटल बुलाया।

रुपये लेते ही टीम ने इंजीनियर को धरदबोचा

होटल के बाहर सादी वर्दी में सीबीआई के अधिकारी खड़े थे। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने वहां पहुंचकर बुंदेला को एक लाख रुपये बुंदेला को सौंपे, सीबीआई टीम ने तुरंत दबोच लिया। उसके बाद इंजीनियर को अज्ञात स्थान पर ले जाकर सीबीआई उससे पूछताछ कर रही है। मामले में छानबीन जारी है. वहीं आरोपी को जबलपुर लाया गया है. जहां कोर्ट में पेश किये जाने की तैयारी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak