पुलिस के अनुसार डुमना के ग्राम महगवां में रहने वाले राजकुमार बैगा का बेटा नितिन उम्र 17 वर्ष पिछले 9 जून को घर से निकला तो लौटकर नहीं आया। नितिन के घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए,उन्होने अपने स्तर पर तलाश की जब कोई जानकारी नहीं लगी तो थाना पहुंचकर पुलिस को बेटे नितिन के लापता होने की जानकारी दी। शिकायत के बाद परिजन नितिन की तलाश में इधर से उधर भटकते रहे। आज खबर मिली कि महगवां खाटू श्याम मंदिर के पीछे जंगल में एक शव पेड़ से लटकते हुए कुछ लोगों ने देखा तो खमरिया पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किशोर की लाश एक रस्सी के सहारे लटक रही है, शव डीकम्पोज हो चुका है, शरीर के नीचे का हिस्सा टूटकर गिर गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया, जिन्होने शव की पहचान नितिन बैगा के रुप में की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।