जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएस) के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल जो मुख्य लोको निरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं, उन्हें आज सोमवार को संघ के कार्यकर्ताओं मुकेश दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक समारोह में भावभीनी विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना क ी.डीपी अग्रवाल मुख्य लोको निरीक्षक के सेवानिवृत्त के बघाई के अवसर पर मजदूर संघ के कार्यकर्ता मुकेश दास के अलावा संतोष त्रिवेदी, बाबी धौलपुरी, भूपत सिंह, शरद यादव, देवी यादव, कृष्णा मांझी, अनिकेत कुमार, मुकेश रमोला, अशोक मोर्या, दुगविजय आदि लोग उपस्थित थे. इस मौके पर मुकेश दास ने कहा कि श्री अग्रवाल ने संघ के पदाधिकारी के रूप में कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए जबर्दस्त कार्य किया है, यही कारण है कि वे एक-एक कर्मचारी के बीच अपनी कार्यशैली व मिलनसारिता के चलते सम्मानीय व प्रशंसनीय रहे हैं.
जबलपुर : डबलूसीआरएमएस के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
byKhabarAbhiTak
-
0

