khabar abhi tak

डिप्टी सीटीआई ' वीर सिंह ' ने किया पत्नी को प्रताड़ित, खिलाई नींद की गोलियां !, एफआईआर


जबलपुर।
रेलवे में कार्यरत डिप्टी सीटीआई का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी को न केवल प्रताड़ित किया है बल्कि उसे नींद की गोलियां भी खिला दी। पुलिस पहुंचने पर वह पत्नी को लेकर रेलवे अस्पताल पहुंचा था, जहां से उसे निजी अस्पताल रिफर कर दिया गया था। पत्नी के होश आने पर मामले से पर्दा उठा और डिप्टी सीटीआई की काली करतूत का खुलासा हुआ।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि भसीन रेसीडेंसी में रहने वाली आरती रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 1 दिसंबर 2016 को सामाजिक रीति रिवाज से झांसी में वीर सिंह बुंदेला के साथ शादी हुयी थी। उसकी कोई संतान नही है। उसके पति रेलवे में नौकरी करते हैं। लगभग 5 वर्ष पति के साथ कटनी में रहती थी। पति को स्थानंातरण जबलपुर होने से वे जबलपुर में रहने लगे। उसके पति वर्तमान में रेलवे में डिप्टी सीटीआई में कार्यरत हैं। शादी के बाद से पति कोई सामान लेकर नहीं आयी, कहकर उसके साथ विवाद कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पति के साथ जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके संबंध में पति से पूछा तो पति ने उसके साथ मारपीट की। 29 जून की शाम लगभग 7 बजे पति किसी महिला से फोन पर बात कर रहे थे। पूछने पर विवाद किये। उसने कहा कि उसके गले में दर्द है तो पति ने गुस्से में उसे नींद की गोलियंा जबरदस्ती खिला दी। उसने विरोध किया तो नहीं माने। नीदं की गोलियों के कारण उसे चक्कर आने से उसने 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस के आने के बाद पति उसे रेलवे अस्पताल ले गये। जहां से रेफर करने के बाद ओमेगा अस्पताल में भर्ती किये थे। 30 जून को उसे होश आया तो उसने घटना की जानकारी अपने भाई मनोज रजक को दी। वह अपने घर आयी, वहां पर जेठ कुंवर सिंह बुंदेला एवं नंदोई संजय कुमार दोनों पुलिस कार्यवाही करने पर धमकी देने लगे थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak