khabar abhi tak

जनसुनवाई में 182 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर श्री सिंह ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

जबलपुर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनसुनवाई में आज नागरिकों से कुल 182 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 34 दोबारा आए आवेदन भी शामिल थे।

जनसुनवाई में दोबारा पहुंचने वाले आवेदनों को कलेक्टर श्री सिंह ने गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और जल्द ही उन आवेदनों का निपटारा कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आए मुख्य आवेदनों में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद सहायता राशि ना मिलना, स्वामित्व योजना में पट्टा न मिलना, प्रताड़ना व मकान कब्जा, बेदखली, राशन कार्ड बंद हो जाने, पात्रता पर्ची बनवाने, काबिज भूमि पर पट्टा देने, नक्शा सुधारने, शराब दुकान हटाने, धान का भुगतान सहित अतिक्रमण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकॉर्ड सुधार, कब्जा, बीपीएल कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति, छात्रवृत्ति, स्कूल में प्रवेश, टीसी प्रदाय करने, संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता, पीएम आवास, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता तथा भूमि डायवर्सन से संबंधित रहे। जनसुनवाई के दौरान एडीएम श्रीमती नीता राठौर और आरआर राय सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak