khabar abhi tak

भोपाल-जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस का खातीपुरा तक विस्तार, 20 जून से यात्री उठा सकेंगे लाभ

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 19711/19712 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का विस्तार खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 20 जून से प्रभावी होगी। जयपुर और भोपाल के मध्य ट्रेन की वर्तमान समय-सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

गाड़ी संख्या 19711 खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस

20 जून से प्रतिदिन खातीपुरा स्टेशन से 17:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाँधी नगर जयपुर स्टेशन पर 17:48/17:51 बजे, जयपुर स्टेशन पर 18:10/18:20 बजे रुकते हुए निर्धारित मार्ग से होकर अगले दिन 11:20 बजे भोपाल पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस

19 जून 2026 से प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से 16:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 09:45/09:55 बजे, गाँधी नगर जयपुर स्टेशन पर 10:06/10:09 बजे ठहराव के बाद 10:35 बजे खातीपुरा पहुँचेगी। यात्री विस्तारित ट्रेन सेवा की अधिक जानकारी रेलवे स्टेशन पूछताछ केंद्र, रेल मदद 139 तथा एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak