khabar abhi tak

रीवा से जबलपुर होकर चलेगी IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, 05 ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश व एलोरा की होगी यात्रा

जबलपुर. मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 11.07.2026 को रीवा शहर से 05 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर एवं एलोरा यात्रा के लिए रवाना होगी। 

यह ट्रेन मध्यप्रदेश रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर एवं उज्जैन स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में द्वारका, नागेश्वर,सोमनाथ, भीमाशंकर, त्रिम्ब्केश्वर, घृष्णेश्वर एवं एलोरा के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 20,250/- प्रति व्यक्ति (AC -इकॉनामी श्रेणी), रु. 33,250/- प्रति व्यक्ति (3एसी- स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 44,000/- प्रति व्यक्ति (2्एसी - कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। 

क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी, श्री मोसेस बेंजामिन ने प्रेस वार्ता में इस सर्व समावेशी टूर की जानकारी साझा की, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। 

इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में  पर संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak