khabar abhi tak

जबलपुर को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस का मिलने जा रहा लाभ, पुणे-दानापुर ट्रेन 17 जून से चलेगी

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस का लाभ आगामी 17 जून से मिलने जा रहा है। दानापुर-पुणे से नई ट्रेन का उद्घाटन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे.  

माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, दिनांक 17.06.2026 को कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हडपसर रेलवे स्टेशन से पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह महाराष्ट्र की आठवीं और पुणे मंडल की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी, जो आम लोगों को किफायती यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी.

ट्रेन की जानकारी

11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 15:30 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी और सोमवार को 01:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 03.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी।

ठहराव- दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।

संरचना- ट्रेन 18 एलएचबी अमृत भारत कोच के साथ चलेगी।

इन सेवाओं की शुरूआत से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में यात्री सुविधा में आसानी होगी।

ट्रेन के लाभ

- पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से महाराष्ट्र से झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए सीधी और किफायती कनेक्टिविटी मिलेगी।  इससे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों, नौकरी के इच्छुक लोगों और प्रवासी श्रमिकों को लाभ होगा।

यह सेवा पुणे के स्पेशलिटी अस्पतालों और पटना के मेडिकल सेंटरों में जाने वाले मरीजों की मदद करेगी, छोटे व्यापारियों की सहायता करेगी और छठ पूजा, होली और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान परिवारों के लिए नियमित संपर्क सुविधा प्रदान करेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक आधुनिक और किफायती लंबी दूरी की ट्रेन है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इसमें कवच सिस्टम लगा है और इसमें एलईडी लाइटिंग, आरामदायक सीटें और बर्थ (हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के साथ), सीसीटीवी निगरानी, दिव्यांग-अनुकूल शौचालय और पब्लिक एड्रेस/पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी सुविधाएं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak