जबलपुर। ज्योतिष शास्त्र और खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए एक बेहद शुभ और बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाली 11 जून को सुख, समृद्धि और वैभव के दाता शुक्र ग्रह, नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के मुताबिक शुक्र देव 11 जून से लेकर 23 जून तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित कामता प्रसाद तिवारी की मानें तो इस महागोचर से भौतिक सुख.सुविधाओं, धन.संपत्ति और लव लाइफ में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।
इन 5 राशियों को मिलेगा तगड़ा लाभ
शुक्र का पुष्य नक्षत्र में जाना विलासिता, सौंदर्य और धन के साधनों को बढ़ाता है। इस अवधि में 5 भाग्यशाली राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है।
वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं। इस गोचर से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल आएगा। लंबे समय से अटकी कोई महंगी गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना इस दौरान पूरा हो सकता है।
कर्क राशि
कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।
कन्या राशि
आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए वरदान जैसा है। आपको अचानक कहीं से गुप्त धन लाभ हो सकता है। कला, मीडिया, फिल्म और ग्लैमर से जुड़े लोगों को करियर के बड़े अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
आपके घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं या ट्रांसफर चाहते हैं, उन्हें मनमुताबिक सफलता मिलेगी। बिजनेस में किया गया निवेश ,त्मजनतदेद्ध बड़ा फायदा देगा।
मीन राशि
समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। पुराना कोर्ट.कचहरी का मामला या कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था, तो वह अब सुलझ जाएगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है।
नोट- यह खबर ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है। ' खबर अभी तक ' इसकी पुष्टि नहीं करता है।