khabar abhi tak

मोबाइल लूट का नहीं टूट रहा सिलसिला, माढ़ोताल के बाद ओमती में लूट


जबलपुर।
दो दिनों में लूट की यह दूसरी वारदात सामने आ रही है। एक दिन पहले माढ़ोताल में मोबाइल लूट हुई थी, वहीं शुक्रवार की रात नागरथ चौक के पास बिजली कार्यालय के सामने मोबाइल लूट लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी युवकों की छानबीन कर रही है।

ओमती पुलिस ने बताया कि मच्छो कम्पाउण्ड निवासी मोहित नायडू का मोबाइल लूट लिया गया है। नायडू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9-50 बजे वह कम्पाउण्ड के बाहर एमपीईबी आफिस के सामने रोड में अपने मोबाइल से बात कर रहा था। तभी तैय्यब अली चौक तरफ से मोटर सायकल में 2 व्यक्ति आये पीछे बैठा व्यक्ति टोपी लगाये था उसके पास से मोटर सायकल निकाले और टोपी लगाये बैठे व्यक्ति ने उसके हाथ से उसका मोबाइल कीमती लगभग 15 हजार रूपये का झपट्टा मारकर मोटर सायकल तेजी सें इनकम टेक्स चौक होते हुये नागरथ चौक की तरफ भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak